Punjab Bandh : एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या पर स्कूल-बाजार बंद, SHO सस्पेंड; शव लेने से परिवार का इनकार
Anti-Drug Activist Murder : सभी जिलों में बाजार बंद हैं। किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Punjab Bandh : पंजाब। एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पूरे पंजाब में बंद बुलाया गया है। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं है, लेकिन छात्र नहीं आए। सभी जिलों में बाजार पूरी तरह बंद रहे।
हाईवे जाम और नेताओं की हिरासत
किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है।

मानसा में पुलिस कार्रवाई
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने सिटी थाना-2 की एसएचओ बेअंत कौर को पुलिस लाइन भेज दिया है। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ जांच की सिफारिश डीजीपी ऑफिस को भेजी गई है। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर पर तय होगी।
#WATCH | Punjab: Protesters gathered at Moga Chowk following the statewide shutdown call today over the murder of anti-drug activist Parvinder Singh Jhota in Mansa. They were later detained by the Police. https://t.co/ORUuoUxzNV
— ANI (@ANI) October 15, 2026
हत्या और परिवार की मांग
13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा को गोली मार दी थी। पिता भीम सिंह ने शव लेने से इनकार कर दिया है और सीबीआई जांच की मांग की है। बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह ने परिवार से मुलाकात कर अंतिम संस्कार पर चर्चा की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

लुधियाना में युवक की मौत
लुधियाना के शेरपुर चौक पर प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बैनर लगाते समय करंट लग गया। मृतक की पहचान जसनदीप सिंह के रूप में हुई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मानसा में भारी सुरक्षा तैनात
मानसा में भारी सुरक्षा तैनात की गई। प्रदर्शनकारी मोगा चौक पर जमा हुए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। प्रदर्शनकारियों से संपर्क बनाए रखा गया है। मुख्य आरोपी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।
बठिंडा रेंज के डीआइजी हरजीत सिंह ने इसे लेकर कहा कि, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों। हम प्रदर्शनकारियों के भी संपर्क में हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सामान्य जीवन प्रभावित न हो। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके साथ एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।"
#WATCH | Bathinda Range DIG Harjeet Singh says, "We are ensuring that emergency services are not affected. We are also in touch with the protesters. We will ensure that normal life is not affected...The main accused has been arrested, one more individual has also been arrested along with him. They will be produced before the Court soon."
— ANI (@ANI) October 15, 2026

