खड़गे के मंच का शुद्धीकरण, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, BJP-RSS खूब सुनाया
राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP-RSS पर निशाना साधा. उन्होंने दलितों के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया और मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित शुद्धिकरण मामले में FIR की मांग की.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP और RSS पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ संविधान है, जबकि दूसरी तरफ RSS की विचारधारा है.
राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संविधान लागू होने के बावजूद समाज में छुआछूत और भेदभाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों की तरक्की को BJP और RSS स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.
देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2026
उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत… pic.twitter.com/MJpDFRm9Zj
खड़गे से जुड़े 'शुद्धिकरण' मामले का उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े उत्तराखंड के हल्द्वानी मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे की रैली के बाद उसी जगह पर 'शुद्धिकरण हवन' किया गया.
राहुल गांधी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज होनी चाहिए. राहुल ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री इस मामले पर चुप क्यों हैं.
'दलितों के आगे बढ़ने से होती है परेशानी'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में आज भी दलितों के साथ अलग-अलग तरह से भेदभाव किया जाता है. उन्होंने कहा कि दलित व्यक्ति जितना आगे बढ़ता है, उसके खिलाफ उतना ही विरोध देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह संविधान और उस विचारधारा के बीच संघर्ष का सवाल है, जो सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देती है. राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और संविधान में दिए गए समानता के अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेगी.
राहुल गांधी के बयान की प्रमुख बाते
देश में संविधान और RSS की विचारधारा के बीच लड़ाई का दावा।
- दलितों के साथ भेदभाव और छुआछूत का मुद्दा उठाया।
- मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित 'शुद्धिकरण हवन' का जिक्र।
- मामले में SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई करने की अपील।
- BJP-RSS पर दलितों की तरक्की का विरोध करने का आरोप।

