रीवा: बाल संप्रेषण गृह से 6 बच्चे बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार, पुलिस तलाश में

रीवा के बाल संप्रेषण गृह से 6 बच्चे बाथरूम की खिड़की तोड़कर सुबह फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

रीवा: बाल संप्रेषण गृह से 6 बच्चे बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार, पुलिस तलाश में
google

रीवा के बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर बच्चे भाग निकले हैं। 2 जून की सुबह करीब 7 बजे 6 बच्चे बाथरूम की खिड़की का काँच तोड़कर फरार हो गए, जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अब उनकी तलाश की जा रही है। ये सभी बच्चे विभिन्न अपराधों के लिए यहां बंद थे।

समान थाना अंतर्गत संचालित बाल संप्रेषण गृह से आज सुबह 7 बजे बाथरूम की खिड़की तोड़कर 6 बच्चे फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार रीवा बाल संप्रेषण गृह से बच्चे भाग चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण एक बार फिर 6 बच्चे भागने में सफल हो गए।

बाल संप्रेषण गृह में उन बच्चों को सुधार के लिए रखा जाता है जो कम उम्र में अपराध कर बैठते हैं, लेकिन यहां व्याप्त लापरवाही के कारण ये बच्चे सुधरने की जगह गंभीर अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं।