रीवा: शव वाहन से 6 बकरियों की चोरी, चालक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

रीवा के पोखरा गांव में शव वाहन का गलत इस्तेमाल कर 6 बकरियों की चोरी का मामला सामने आया, जिसमें चालक राजेश मिश्रा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रीवा: शव वाहन से 6 बकरियों की चोरी, चालक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
google

रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत पोखरा गांव से अज्ञात चोरों ने 6 बकरियां चुरा लीं, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि फर्जी इवेंट बताकर पहुंचे शासकीय निःशुल्क शव वाहन (एंबुलेंस) के चालक राजेश मिश्रा और उसके दो अन्य साथियों ने बकरियां चोरी की थीं। पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

रीवा में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए चलाए गए शव वाहन का उपयोग अब चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा है, जिसकी भनक स्वास्थ्य विभाग को दूर-दूर तक नहीं है। एंबुलेंस का उपयोग लोगों की सेवा की जगह गलत कार्यों में किया जा रहा है।

ऐसा ही एक मामला रीवा जिले में देखने को मिला है, जहां शासकीय शव वाहन से गुढ़ के पोखरा गांव से 6 बकरियां चुरा ली गईं और एंबुलेंस में भरकर फरार हो गए। बकरियां चोरी की जानकारी होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर एक आरोपी राजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो साथी अभी फरार हैं।