नगर निगम रीवा की कार्रवाई: शहर में सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण

रीवा नगर निगम ने शहर कीसब्जी मंडी, बस स्टैंड से रतहरा तालाब सहित कई सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात ठीक कराया। दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नगर निगम रीवा की कार्रवाई: शहर में सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण
पब्लिकवाणी

निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को निगम की टीम ने शहर की सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा गलियों और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके अलावा नए बस स्टैंड से रतहरा तालाब तक सड़क किनारे लगाए गए ठेले और गोमतियों को भी हटाया गया। 

सुभाष तिराहा, कॉलेज चौराहा, जय स्तंभ से धोबिया टंकी और जिला अस्पताल बिछिया तक सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाकर यातायात सही कराया गया। निगम की ओर से चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान काटने के साथ सामान जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई में अतिक्रमण प्रभारी रवींद्र शुक्ला और निगम की टीम मौजूद रही।