घर में घुसकर रंगदारी मांगने वाला 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर की थी मारपीट, 6 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

घर में घुसकर रंगदारी मांगने वाला 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

सतना। घर में घुसकर रुपए की मांग कर युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आकाश अग्निहोत्री निवासी खजुरी टोला यूसीएल में नौकरी करता है। 5 जनवरी को आकाश के घर अनिकेत मिश्रा आया और शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। रुपए देने से इंकार करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

आकाश की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने आरोपी फरार हो गया। सिटी कोतवाली प्रभारी डीएसपी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 6 माह से फरार अड़ीबाजी के आरोपी अनिकेत मिश्रा पिता कामता प्रसाद मिश्रा निवासी मारुति नगर थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नीरज सिंह, आरक्षक उपेश पाठक, सुभाष पटेल शामिल रहे।