Satna में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सतना के चांदनी टाकीज क्षेत्र में 45 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 45 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चांदनी टाकीज के पास रहने वाली अपर्णा जैन (45), पत्नी जिनेन्द्र जैन, ने सोमवार दोपहर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आईं तो परिजनों ने तलाश की। इसी दौरान उनकी नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Anubhav Dubey 
