सतना में दिखा अनोखा नजारा: गार्डन में वर्चस्व के लिए भिड़े दो सांप

सतना की पुरानी पुलिस कॉलोनी के गार्डन में दो सांपों की अनोखी भिड़ंत का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे प्रेम मिलाप समझ रहे थे, लेकिन मामला वर्चस्व की लड़ाई का बताया जा रहा है।

सतना में दिखा अनोखा नजारा: गार्डन में वर्चस्व के लिए भिड़े दो सांप

सतना। शहर की पुरानी पुलिस कॉलोनी स्थित गार्डन में दो सांपों के बीच हुई अनोखी भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटकर ऊपर उठते और जमीन पर दबाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में कई लोग इसे नाग-नागिन का मिलन या ‘नृत्य’ समझ रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह कुछ और बताई जा रही है।

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह का व्यवहार दो नर सांपों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा हो सकता है। इसमें सांप अपने इलाके या मादा पर अधिकार स्थापित करने के लिए एक-दूसरे को दबाने और पीछे हटने पर मजबूर करने की कोशिश करते हैं।

इस मुकाबले में आमतौर पर दोनों सांप एक-दूसरे को काटने के बजाय शरीर की ताकत से प्रतिद्वंद्वी को जमीन पर दबाने का प्रयास करते हैं। जो सांप कमजोर पड़ता है, वह मुकाबला छोड़कर पीछे हट जाता है, जबकि विजेता उस क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करता है।

सतना के गार्डन में सामने आए इस अनोखे नजारे का वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।