Share Market Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद
सेंसेक्स 302 अंक और निफ्टी 107 अंक चढ़ा। एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही, जबकि रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।
सोमवार 12 जनवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर, तो वहीं निफ्टी 107 अंक की तेजी के साथ 25,790 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के भी 15–20 शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। निफ्टी के Tata Steel, Asian Paints, NTPC, HCL Tech और ONGC के शेयरों में आज बढ़त रही।
एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर आज प्रॉफिट में रहे, जबकि रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा में गिरावट देखने को मिली।
Share Market Opening: सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट, Coal India और NTPC टॉप गेनर्स

सोमवार 5 जनवरी को शेयर बाजार फ्लैट पर खुला है। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 85,750 और निफ्टी 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी 50 के लगभग 40 शेयर प्रॉफिट में हैं, जबकि 10 शेयरों में गिरावट है। साथ ही सेंसेक्स के आज 30 में से अधिकतर शेयर प्रॉफिट में हैं..पूरी खबर पढ़ें

