Opening Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, IT और ऑटो शेयर दबाव में
23 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर खुले। IT और ऑटो शेयरों में गिरावट रही, जबकि फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।
23 अप्रैल गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 760 से अधिक अंक टूटकर 77,753 पर, जबकि निफ्टी 200 की गिरावट के साथ 24,169 पर खुला।
आज IT सेक्टर के शेयर जैसे HCL Tech में करीब 11% की भारी गिरावट हुई है। वहीं, Infosys, Tech Mahindra और TCS के शेयर भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर के शेयर Mahindra & Mahindra (M&M) और Ashok Leyland भी नुकसान में हैं।
Current Sensex Figure: 77,852.30
— Sensex India (@bse_sensex) April 23, 2026
मार्केट के बड़े शेयर UltraTech Cement, Asian Paints, SBI Life और Shriram Finance भी गिरावट में हैं। आज फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है, जबकि ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली का माहौल है।
Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, IT सेक्टर में भारी बिकवाली

22 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर तो वहीं निफ्टी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट के साथ 24,378 पर बंद हुआ.
आज निफ्टी के HCL Tech, Infosys, Mahindra & Mahindra, TCS, Tech Mahindra, Bajaj Auto, HDFC Life और ICICI Bank के शेयर्स गिरावट में रहे जबकि सेंसेक्स के Tata Elxsi, Persistent Systems और HDFC Bank में भी गिरावट दर्ज की गई...पूरी खबर पढ़ें

