सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 पर, निफ्टी 95 अंक बढ़कर 24,869 पर बंद हुआ
9 सितंबर को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 314 अंक और निफ्टी 95 अंक चढ़ा।
Stock Market Closing Update: 9 सितंबर को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 पर जबकि निफ्टी 95 बढ़त के साथ 24,869 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट रही।
Current Sensex Figure: 81,101.32
— Sensex India (@bse_sensex) September 9, 2025
अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयरों में 1% से 3% तक की तेजी रही। वहीं, ट्रेंट और जोमैटो के शेयर करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुए। NSE का IT इंडेक्स 2.76% की उछाल के साथ बंद हुआ। मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भी मजबूती देखी गई, जबकि ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार 9 सितम्बर को तेजी के साथ खुला: सेंसेक्स 300, निफ्टी 80 अंक चढ़ा

