Petrol - Diesel Price Hike : नायरा पेट्रोल 5 और डीजल 3 रूपए महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol - Diesel Price Hike : कंपनी ने पेट्रोल के दाल 5 रूपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल के दाम 3 रूपए प्रति लीटर बढ़ाये हैं। नई कीमतें शनिवार सुबह से लागू कर दी गई है।

Petrol - Diesel Price Hike : नायरा पेट्रोल 5 और डीजल 3 रूपए महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol - Diesel Price Hike : बिजनेस डेस्क। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹103.64 का हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के अंतर को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया।

देशभर में विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पंप

नायरा एनर्जी के देश में सात हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इंडियन ऑयल के 41 हजार से अधिक पंप हैं। भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 24 हजार से ज्यादा पंप हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के दो हजार से अधिक तथा शेल के 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। नायरा की यह बढ़ोतरी सिर्फ उसके पंपों पर लागू है।

पहले भी कीमतें बदल चुकी हैं

इस साल की शुरुआत में ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी। तब कंपनी ने 26 मार्च को पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था। बाद में पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम गिरने पर 1 जुलाई को कंपनी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया था। अब फिर दाम बढ़ाए गए हैं।

सरकारी कंपनियों ने अभी कोई बदलाव नहीं किया

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जियो ने भी अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सरकारी तेल कंपनियों का नियंत्रण देश के एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से अधिक पर है।

सरकारी कंपनियों को रोजाना भारी नुकसान

रेटिंग एजेंसी इकरा की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद भारत में रिटेल कीमतें स्थिर रहीं। इससे सरकारी तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है। इकरा का अनुमान है कि इंडियन ऑयल, एचपी और बीपीसीएल को पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी मिलाकर रोजाना करीब ₹530 करोड़ का नुकसान हो रहा है।

मई में सरकारी कंपनियों ने की थी बढ़ोतरी

प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी मई में कीमतें बढ़ाई थीं। आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब नायरा की नई बढ़ोतरी के बाद बाजार में कीमतों का अंतर साफ दिख रहा है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर) इस प्रकार हैं:

दिल्ली में पेट्रोल का दाम ₹102.12 और डीजल का दाम ₹95.20 है।
मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 का है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम ₹113.51 और डीजल का दाम ₹99.82 है।
चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 का है।
भोपाल में पेट्रोल का दाम ₹114.65 और डीजल का दाम ₹99.74 है।
रायपुर में पेट्रोल ₹107.96 और डीजल ₹101.17 का है।
जयपुर में पेट्रोल का दाम ₹112.66 और डीजल का दाम ₹97.78 है।
पटना में पेट्रोल ₹112.70 और डीजल ₹99.87 का है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम ₹101.53 और डीजल का दाम ₹89.63 है।
लखनऊ में पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹99.28 का है।
देहरादून में पेट्रोल का दाम ₹100.20 और डीजल का दाम ₹97.10 है।