Sensex में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty 50 अंक फिसला

Stock Market में गिरावट का सिलसिला जारी, 250 अंक की गिरावट के साथ Sensex 77500 पर कारोबार कर रहा, 50 अंक की गिरावट के बाद Nifty 24200 के करीब करोबार कर रहा, Realty और IT शेयरों में बिकवाली

Sensex में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty 50 अंक फिसला

शेयर बाजार में मंगलवार 18 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान Sensex 250 अंक से ज्यादा गिरकर 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Nifty भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 24,200 के आसपास है। बाजार में Realty और IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।

बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद निवेशकों की नजर आगे की दिशा पर बनी हुई है। Realty और IT कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बढ़ा है। निवेशक फिलहाल बाजार में सतर्क नजर आ रहे हैं।

दो IPO का आज दूसरा दिन

Horizon Industrial Parks और Lalita Jewellery Mart के IPO का आज दूसरा दिन है। दोनों IPO में निवेशक 19 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। Lalita Jewellery Mart IPO के जरिए 1,700 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। वहीं Horizon Industrial Parks IPO से 2,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

कल भी बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले सोमवार 17 अगस्त को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। Sensex 280 अंक गिरकर 77,728 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty में करीब 78 अंक की गिरावट रही और यह 24,287 के स्तर पर बंद हुआ था।