गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे भोपाल : गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल; यहां जानिए मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
Amit Shah Bhopal Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।
Amit Shah Bhopal Visit : भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में रहेंगे। उनके दौरे का सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन है। इसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
गोपालक सम्मेलन में बड़ी भागीदारी की उम्मीद
भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों से प्रतिभागी पहुंचेंगे। सम्मेलन में शाह को कृषक कल्याण वर्ष के तहत किए गए कामों और बलराम कृषि महोत्सव की जानकारी दी जाएगी। गृह, पशुपालन, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपने कामों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। यह सम्मेलन दुग्ध उत्पादन और सहकारिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच होगा।
नए आपराधिक कानून और अन्य कार्यक्रम
शाह भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर बैठक होगी। नारकोटिक्स पर प्रेस वार्ता भी निर्धारित है। इसके अलावा IISER के विस्तारित परिसर भौरी का शिलान्यास और मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
2 अक्टूबर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
2 अक्टूबर 2026 -रात 8:45 बजे - दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल स्टेट हैंगर आगमन।
रात 8:50 बजे – स्टेट हैंगर भोपाल से होटल ताज लेक फ्रंट के लिए प्रस्थान ।
रात 9:05 बजे – होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम।
3 अक्टूबर 2026 का अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे - होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड भेल दशहरा मैदान के लिए प्रस्थान।
सुबह 11:25 बजे - भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।
सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक - भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक - भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।
दोपहर 1:05 बजे - भेल दशहरा मैदान से होटल ताज के लिए प्रस्थान ।
दोपहर 1:30 बजे - होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक लंच के लिए आरक्षित।
दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार एवं केंद्रीय गृह मंत्रालय के मध्य लंबित विषयों पर बैठक।
शाम 4:15 से 5:15 बजे तक के लिए समय आरक्षित । नारकोटिक्स पर प्रेस वार्ता
शाम 5:15 बजे - होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड IISER के विस्तारित परिसर, भौरी के लिए प्रस्थान ।
शाम 5:40 बजे - IISER के विस्तारित परिसर, भोपाल बायपास रोड, भौरी पहुंचेंगे।
शाम 5:45 से 6:00 बजे तक - IISER के विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 6:00 बजे - IISER के विस्तारित परिसर से वाया रोड IISER मुख्य परिसर, भौरी के लिए प्रस्थान।
शाम 6:05 बजे - IISER मुख्य परिसर, भौरी पहुंचेंगे।
शाम 6:10 से 7:25 बजे तक - IISER मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।
शाम 7:30 बजे - IISER मुख्य परिसर, भौरी से वाया रोड भोपाल स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान।
शाम 7:45 बजे - भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
शाम 7:50 बजे - विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान।

