मंत्री विश्वास सारंग के बयान के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ का आंकड़ो के साथ पलटवार
मध्य प्रदेश में सहकारी बैंकों की खराब हालत को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी को जिम्मेदार ठहराया, जबकि कमलनाथ ने जिलेवार आंकड़े जारी कर भाजपा पर किसानों से किए वादे न निभाने का आरोप लगाया।
भोपाल:एमपी के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को भोपाल में सहकारी बैंकों की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी को जिम्मेदार बताया था। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था हमारे कुछ बैंक खराब स्थिति में है।विगत दो वर्षों में हमने बैंक की स्थिति बहुत अच्छी करने की कोशिश की और में डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देता हुँ कि उन्होंने विगत वर्ष हमें 300 करोड़ रुपए सरकार की और से दिए ओर जो राशि मिली वह हमने 6 बैंकों में 50-50 करोड रुपए सहायता राशि दी। हमने उन 6 बैंकों को अकेले राशि नहीं दी बल्कि संपूर्ण संचालन की व्यवस्था बनाई। एक वर्ष में जो हमारे माप दंड थे वह पूरे लागू हुए हैं।
फर्जी किसान ऋण माफी योजना से बैंकों की हालत बिगड़ी-मंत्री सारंग
आगे उन्होने कहा यह जो बैंक खराब स्थिति में आए 15 महीने की जो कांग्रेस की सरकार आई ओर उसमें जो उन्होंने फर्जी किसानों के ऋण माफी योजना लागू की उसका सीधा प्रभाव हमारी पैक्स और बैंक पर डाला और उसके कारण हमारी जो व्यवस्थाएं खराब हुई हैं। पर ये डॉ मोहन यादव की सरकार है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगले दो वर्षों में हम संपूर्ण बैंकों को सुचारू कर देंगे।
किसानों के साथ रात-दिन धोखा करने वाली भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मेरी सरकार के दौरान हुई किसान कर्ज़ माफ़ी को लेकर सरासर झूठ बोला है। इस झूठ के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की जनता और किसान भाइयों से माफ़ी माँगनी चाहिए।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 25, 2025
सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की शपथ… pic.twitter.com/pyBaGGUSga
कमलनाथ ने पेश किए जिलेवार आंकड़े
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कर्जमाफी के जिलेवार आंकड़े शेयर करते हुए पलटवार किया। कमलनाथ ने एक्स पर लिखा -किसानों के साथ रात-दिन धोखा करने वाली भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मेरी सरकार के दौरान हुई किसान कर्ज़ माफ़ी को लेकर सरासर झूठ बोला है। इस झूठ के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की जनता और किसान भाइयों से माफ़ी माँगनी चाहिए।सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही मैंने सबसे पहला काम किसानों की कर्ज़ माफ़ी का किया था।
कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में किया कर्ज माफ
कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में 26, 95, 381 (लगभग 27 लाख) किसानों का 11, 646.96 करोड़ रुपया का कर्ज़ माफ़ किया गया। किस ज़िले में कितने किसानों का कितना कर्ज़ माफ़ किया गया, इसकी सूची संलग्न है।अगर भारतीय जनता पार्टी छलपूर्वक कांग्रेस की सरकार गिराकर अपनी सरकार नहीं बनाती तो प्रदेश के बाक़ी किसानों का कर्ज़ भी माफ़ कर दिया जाता।बेहतर होगा झूठ और फ़रेब से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के बजाए भाजपा किसानों से किए गए वे वादे निभाए जो उसने चुनाव के समय किए थे।
भाजपा ने नही किया वादा पूरा
आगे उन्होने लिखा गेंहू और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का जो वादा भाजपा ने किया था, उसे आज तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के किसानों की आमदनी घटती जा रही है। रबी हो या ख़रीफ़ दोनों सीज़न में प्रदेश का किसान खाद के लिए बुरी तरह परेशान है।बेहतर होगा कि झूठे दावे करने की बजाय भाजपा सरकार किसानों के कल्याण पर ध्यान दे और अगर वाकई कर्ज माफी के प्रति उसकी कोई संवेदनशीलता है तो प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज तत्काल माफ करे।
sanjay patidar 
