CG Minor Gangrape : 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश; बेल्ट से भी पीटा

CG Minor Gangrape : एक तरफ जहां दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नाबालिग से गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली से सामने आया है।

CG Minor Gangrape : 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश; बेल्ट से भी पीटा

CG Minor Gangrape : मुंगेली, छत्तीसगढ़। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। एक तरफ जहां दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नाबालिग से गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली से सामने आया है। यहाँ बदमाशों ने नौवीं क्लास की छात्रा को पहले नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेहोश हो गई।  इसके बाद दो आरोपियों ने उनके साथ ज्यादती की। 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची की उम्र सिर्फ 14 साल है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे बेल्ट से भी पीटा। होश आने पर उसके कपड़े उतरे हुए मिले। प्राइवेट पार्ट और कमर में दर्द होने लगा।शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है। बता दें, इससे पहले दिल्ली में भी एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था।  जिसमें पड़ोसी युवक ने सात महीने तक नाबालिग का यौन शोषण किया था। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें ... 

क्या है पूरा मामला ?

शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम को जब छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। तभी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि, दोनों ने नाबालिग से गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद उसे 500 रुपए देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा गया।

डर के कारण छात्रा घर जाने के बजाय बस से रतनपुर चली गई। वहां एक अज्ञात महिला ने उसे सहारा दिया। 30 सितंबर को घर लौटते समय छात्रा सकरी से बस बदलकर बरेला पहुंची। शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपी फिर मिल गए। इसके बाद उसे जबरन पकड़ लिया और एक मकान में ले गए।

आरोप है कि वहां साहिल ने छात्रा का हाथ पकड़ रखा था और प्रहलाद ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गई। होश आने पर साहिल और प्रहलाद दोनों उसके सामने थे। उसे कमर और प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था और कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

छात्रा ने आशंका जताई कि, दोनों ने नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती की। उसने मारपीट के कारण हाथ में दर्द होने की बात भी बताई। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद 1 अक्टूबर को परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।