27 अप्रैल, सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 77,049 से 77,069 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 165 अंक चढ़कर 24,015 के स्तर पर रहा।
आज सेंसेक्स के 30 में से करीब 23 शेयर बढ़त में हैं, जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयर प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं। बाजार में यह तेजी 3 दिन की गिरावट के बाद देखने को मिली है।

आज बाजार में हेल्थकेयर और IT सेक्टर की कंपनियों, जैसे Sun Pharma, TCS, Infosys के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी का माहौल है, जबकि Axis Bank जैसे चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में गिरावट है।
बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता है। इस शांति वार्ता ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ा दिया है, जिससे मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है।
RBI ने दिया PAYTM को बड़ा झटका, Payments Bank का लाइसेंस कर दिया कैंसिल

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय बैंक ने 24 अप्रैल से Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है और इसके साथ ही बैंक की कई प्रमुख सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। RBI के इस कदम को वित्तीय क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है, जिसका असर ग्राहकों और कंपनी दोनों पर पड़ सकता है...पूरी खबर पढ़ें