27 अप्रैल को शेयर बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर, जबकि निफ्टी 195 अंक की तेजी के साथ 24,093 पर बंद हुआ।
बाजार में यह तेजी 3 दिन की गिरावट के बाद देखने को मिली है। आज सेंसेक्स-निफ्टी के ज्यादातर शेयर तेजी में दिखे। वहीं ऑटो, IT, मेटल, मीडिया और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल रहा।
आज के टॉप गेनर्स में Sun Pharma, Jio Financial Services, Reliance Industries, Tech Mahindra और Wipro के शेयर्स रहें।
Opening Bell: शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, IT और हेल्थकेयर शेयर चमके

27 अप्रैल, सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 77,049 से 77,069 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 165 अंक चढ़कर 24,015 के स्तर पर रहा।
आज सेंसेक्स के 30 में से करीब 23 शेयर बढ़त में हैं, जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयर प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं। बाजार में यह तेजी 3 दिन की गिरावट के बाद देखने को मिली है...पूरी खबर पढ़ें