मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद ने 16 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाने का आह्वान किया

15 फरवरी 2026: बैतूल जिला अदालत में कल (सोमवार) अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे. यह हड़ताल मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने बुलाई है.

मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद ने 16 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाने का आह्वान किया

जबलपुर, 15 फरवरी 2026: मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों के विरोध में और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 16 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाने का आह्वान किया है.

विरोध की वजह

शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश और रोष व्याप्त है. 

इसके अलावा डबरा और अन्य जिलों में भी अधिवक्ताओं पर हमले किए गए हैं, जिससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा हो गई है. मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रही है. 

प्रतिवाद दिवस की कार्रवाई

परिषद की विशेष सामान्य सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि: दिनांक 16 फरवरी 2026 को अधिवक्ता सभी न्यायालयीन कार्यों से विरत रहेंगे. अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद दिवस मनाएंगे. देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून तुरंत लागू करने के संबंध में पत्र लिखेंगे. जिला स्तर पर कलेक्टर और तहसील स्तर पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे.।

परिषद की अपील

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस प्रतिवाद दिवस को पूरी शांति और अनुशासन के साथ मनाएं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।