सिंगरौली में बड़ा हादसा: क्रेन का बेल्ट टूटने से स्लैब गिरा, हादसे में एक मजदूर की मौत और एक घायल

देवरा गांव में कन्वेयर बेल्ट निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

सिंगरौली में बड़ा हादसा: क्रेन का बेल्ट टूटने से स्लैब गिरा, हादसे में एक मजदूर की मौत और एक घायल

सिंगरौली। जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। टीएचडीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अमिलिया कोल माइंस परियोजना के तहत देवरा गांव में कन्वेयर बेल्ट निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का बेल्ट टूटने से भारी स्लैब नीचे गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की मदद से एक भारी स्लैब को ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक क्रेन का बेल्ट टूट गया और स्लैब सीधे नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से मजदूर लाल बहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल दूसरे मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीओपी गौरव पांडे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में क्रेन का बेल्ट टूटना हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।