लॉर्ड्स में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टेस्ट में अर्धशतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में 50 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं और यह भारतीय महिला टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी रही।





