भोपाल में 31 मई को राज्य स्तरीय महिला महा सम्मेलन और योग सेमिनार का आयोजन

योगगुरु स्वामी रामदेव के आशीर्वाद से भोपाल में महिला सम्मेलन, साध्वी डॉ. देवप्रिया होंगी मुख्य वक्ता

भोपाल में 31 मई को राज्य स्तरीय महिला महा सम्मेलन और योग सेमिनार का आयोजन

भोपाल में 31 मई 2026 को राज्य स्तरीय महिला महा सम्मेलन एवं योग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिला पतंजलि योग समिति मध्यप्रदेश (पूर्व) और भारतीय शिक्षा बोर्ड के सहयोग से आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र भवन स्थित हंस ध्वनि सभागार, पॉलीटेक्निक चौराहा, भोपाल में सुबह 8:30 बजे से किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज का दिव्य आशीर्वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त होगा। सम्मेलन में बाबा रामदेव की शिष्या, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की मुख्य केंद्रीय प्रभारी और प्रमुख वक्ता साध्वी डॉ. देवप्रिया विशेष रूप से शामिल होंगी। कार्यक्रम का मुख्य विषय “मनुष्य के सर्वांगीण विकास में योग की भूमिका” रखा गया है।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन. पी. सिंह (आई.ए.एस. सेवानिवृत्त) भी उपस्थित रहेंगे और आधुनिक शिक्षा प्रणाली सहित भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़े विषयों पर विशेष उद्बोधन देंगे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं में योग, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाओं, योग साधकों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी मातृशक्ति और बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

इसके अलावा दोपहर 2 बजे से 2:45 बजे तक डॉ. एन. पी. सिंह द्वारा स्कूल संचालकों और प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए विभिन्न जिलों में संपर्क प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।