Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, 21 सेंसेक्स शेयर हरे निशान में
सेंसेक्स की 30 में से 21 और निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई प्रमुख शेयरों में शुरुआती तेजी दर्ज की गई।
मंगलवार, 21 जुलाई को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स 58.89 अंकों (0.08%) की गिरावट के साथ 77,649.63 पर खुला, जबकि निफ्टी 22.45 अंक (0.09%) की मामूली गिरावट के साथ 24,216.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा के शेयर 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.70 प्रतिशत, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.64-0.64 प्रतिशत, इंडिगो 0.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.40 प्रतिशत, टीसीएस 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.29 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.25 प्रतिशत, एसबीआई 0.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.22 प्रतिशत, आईटीसी, इन्फोसिस और बीईएल के शेयर 0.21-0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.15 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.11 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.10 प्रतिशत, ट्रेंट 0.09 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

