Opening Bell: 24 जुलाई को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 200 अंक लुढ़का
क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार पर दबाव बनाया, जिससे कई दिग्गज शेयरों में भी गिरावट दर्ज का माहौल है.
24 जुलाई शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर, जबकि निफ्टी 200 अंक की गिरावट के साथ 23,646 के स्तर पर खुला। आज ऑटो, मेटल और रियल्टी के सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।
क्रूड ऑयल की कीमतें $100 के पार जाने और वैश्विक तनाव के कारण आज शेयर बाजार में गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतें 120 डॉलर के पार तक जा सकती हैं।
आज IT, टेक शेयर्स, Bharti Airtel और Dr. Reddy's Laboratories, Mahindra & Mahindra (M&M), Maruti Suzuki और Hindalco, Reliance Industries (RIL), SBI (State Bank of India) और Bajaj Finance के शेयर्स सबसे ज्यादा लॉस में चल रहे हैं।


