Rahul Gandhi बोले- Dharmendra Pradhan एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए

विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग पर अड़े, Rahul Gandhi ने पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की।

Rahul Gandhi बोले- Dharmendra Pradhan एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए

Dharmendra Pradhan धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री हैं। उनकी वजह से हजारों लोग सड़कों पर है। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। ये कहना है नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का। उन्होंने पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात। Rahul Gandhi अपने साथ एक घायल छात्र को साथ में लेकर मीडिया के सामने भी आए और उसके हाथ में लगे घाव को दिखाया।

रिजिजू बोले- अपने सांसदों को समझाएं, राहुल ने कहा- मेरा माइक बंद किया

इससे Rahul Gandhi ने कहा था कि जब तक Dharmendra Pradhan को हटाया नहीं जाता, हम कोई बातचीत या चर्चा नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने बयान दिया था कि वह हमारे सांसदों को बताना चाहते हैं कि चर्चा होनी चाहिए। सामान्य नियम यह है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसका जवाब दिया जाता है। जब मैं जवाब देना चाहता था, तो मेरा माइक बंद कर दिया गया। मुझे मौका नहीं दिया गया।

पेपर लीक को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का हंगामा

NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर Parliament Monsoon Session में विपक्ष का विरोध जारी है। शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने Parliament के Makar Dwar के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विपक्ष ने Education Minister Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

कांग्रेस अध्यक्ष और Rajya Sabha में विपक्ष के नेता Mallikarjun Kharge ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को संसद में आकर इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर PM Modi सदन में अपनी बात रखते हैं, तभी विपक्ष उनकी बातों को सही मानेगा।

Kharge बोले- रात 12 बजे संदेश नहीं, सदन में दें जवाब

Mallikarjun Kharge ने प्रधानमंत्री के आधी रात जारी किए गए वीडियो संदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि PM Modi को संसद में आकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और सरकार को यहीं जवाब देना चाहिए। विपक्ष का कहना है कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।