Indore News : ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में, CM से मुलाकात में इंदौर जल संकट पर भी हुई बात

Indore News : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शहर की पाइपलाइनों की डिजिटल मैपिंग कराने का सुझाव दिया। इससे पाइपलाइनों की सही लोकेशन पता करने और लीकेज वाली जगहों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Indore News : ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में, CM से मुलाकात में इंदौर जल संकट पर भी हुई बात

Indore News : मध्य प्रदेश।  इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन यानी ताई का एक मजाकिया बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रेसिडेंसी कोठी पर मुलाकात के बाद जब मीडिया ने उनसे मिलने की वजह पूछी, तो ताई ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘हां, नौकरी मांगने आई थी।’ उनके इस जवाब के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं, हालांकि किसी पद की मांग को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस मुलाकात में इंदौर के जल संकट और नर्मदा पाइपलाइन में लीकेज का मुद्दा भी उठा।

सीएम से मिलने पहुंची ताई 

इंदौर से लगातार आठ बार सांसद रहीं और लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकीं सुमित्रा महाजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने रेसिडेंसी कोठी पहुंचीं। मुलाकात के बाद मीडिया ने जब उनसे मिलने का कारण पूछा, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह नौकरी मांगने आई थीं। 

ताई के इस बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी, लेकिन मुलाकात का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं, बातचीत के दौरान इंदौर में पानी की समस्या और नर्मदा पाइपलाइन में होने वाले लीकेज का मुद्दा भी सामने आया।  

पाइपलाइनों की डिजिटल मैपिंग कराने का दिया सुझाव 

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शहर की पाइपलाइनों की डिजिटल मैपिंग कराने का सुझाव दिया। इससे पाइपलाइनों की सही लोकेशन पता करने और लीकेज वाली जगहों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने जलापूर्ति प्रभावित होने और भविष्य में जल संकट की आशंका को लेकर भी चिंता जताई। 

अब सवाल यह है कि पाइपलाइनों की डिजिटल मैपिंग को लेकर पहले दिए गए सुझावों पर कितना अमल हुआ है और प्रशासन आगे इस दिशा में क्या कदम उठाता है। फिलहाल, ताई का ‘नौकरी’ वाला मजाक और जल संकट पर उनका सुझाव, दोनों ही चर्चा में हैं।