IPL 2026 में Iyer का जलवा, SKY फ्लॉप! क्या बदल जाएगा Team India का कप्तान?
IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही Team India के अगले T20 कप्तान को लेकर बहस तेज हो गई है. एक तरफ श्रेयस अय्यर हैं, जो शानदार फॉर्म और बेहतरीन कप्तानी के दम पर Punjab Kings को लगातार जीत दिला रहे हैं.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी टंच है, मैदान पर उनकी पंच है. पर क्या वो टीम इंडिया के होने वाले अगले सरपंच हैं. IPL 2026 अभी शुरू हुआ है. इसी के साथ फैंस और क्रिकेट एक्सपार्टस के बीच शुरू हो गई है. कि 2028 वर्ल्ड कप से पहले. टीम इंडिया को. अपना नया सरदार. ढूंढ लेना चाहिए क्या?

सूर्या के फॉर्म पर उठ रहे सवाल
अब सूर्य कुमार यादव की जिस तरह की फॉर्म चल रही है. टीम इंडिया की कप्तानी उनके पास कब तक रहती है. ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन उनके आंकड़े जो कहानी कह रहे हैं वो खास नही हैं. 2026 के पहले छह मैच में सूर्या के बल्ले से सिर्फ 121 रन निकले हैं. एक अर्धशतक को छोड़ दें. तो हर मैच में उनका फ्लॉप शो ही देखने को मिला है...

कमाल खेल रहे श्रेयस
दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर हैं. पांच पारियों में तीन फिफ्टी, और उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अपने पहले छह में एक भी मैच नहीं गंवाया. लेकिन बात सिर्फ IPL 2026 की नहीं है, ये कहानी पिछले दो साल की है. जहां सूर्या की फॉर्म लगातार गिर ही रही है, और श्रेयस का ग्राफ हर सीजन ऊपर चढ़ रहा है. 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया. 2026 IPL में श्रेयस जिस तरह से पंजाब किंग्स को बैटिंग, फील्डिंग और कप्तानी से लीड कर रहे हैं. टीम इंडिया के सिलेक्टर्स उन्हें अगले लीडर की तरह देख रहे हैं. दूसरी तरफ ‘SKY’ की फॉर्म जमीन पर आ गई है. क्रिकेट फैंस के बीच सुर्या के लिए लेटेस्ट जोक यह है कि वो पिच पर उतनी ही देर रहते हैं. जितनी देर उनकी चुइंगम में मिठास रहती है.

लगातार कम हो रहा सुर्या कंट्रीब्यूशन
सूर्य कुमार यादव 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा जरूर थे. लेकिन सच ये है कि उस टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा कंट्रीब्यूशन बल्ले से नहीं. बल्कि लॉन्ग ऑफ पर लिया गया वो यादगार कैच था.और अगर 2026 टी20 वर्ल्ड कप की बात करे. जब सूर्या टीम इंडिया के कप्तान थे, तो USA के खिलाफ एक मैच छोड़ दें. तो बैटिंग में उनका असर लगभग न के बराबर ही रहा. क्योंकि, 2028 सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने का साल नहीं होगा. बल्कि, LA ओलंपिक में गोल्ड जीतने का भी मिशन होगा. ऐसे में सिलेक्टर्स आखिर कब तक “पेशेंस” मोड में रहेंगे? सूर्या भले कहतें हों कि I’m not out of form, I’m out of runs… लेकिन यहां ज्यादा जरूरी ये नहीं कि सूर्या क्या सोचते हैं. ज्यादा जरूरी ये है, कि सिलेक्टर्स क्या सोचते हैं?

36 के हैं सुर्य कुमार यादव
याद कीजिए, 2024 वर्ल्ड कप. रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता गया. 37 की उम्र में उन्होंने ट्रॉफी उठाई और फिर टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया. सूर्या इस साल 36 के हो जाएंगे. ऐसे में 2028 के लिए ना उम्र. खैर.लेकिन फॉर्म तो नहीं ही साथ दे रहा है. अब आते हैं ऑप्शंस पर. 6 महीने पहले तक शुभमन गिल को फ्यूचर ऑफ ऑल-फॉर्मेट माना जा रहा था. वाइस कैप्टन भी बनाया गया. लेकिन, उनके फॉर्म ने शुभमन का साथ नहीं दिय, अक्षर पटेल वाइस कैप्टन जरूर हैं. लेकिन, कप्तानी की रेस में फिलहाल पीछे दिखते हैं. हार्दिक पांड्या. एक वक्त पर स्ट्रॉन्ग कंटेंडर थे. गुजरात को ट्रॉफी भी जिताई. लेकिन मुंबई इंडियंस का हालिया परफोर्मेंस है. उससे उनकी कप्तानी की टीआरपी धड़ाम कर गई है. और इसी तिया पांचा के बीच एंट्री होती है, श्रेयस अय्यर की. उन्होंने, अभी तक अपनी टीम को अपराजय रखा है. ऐसे में क्या लगता है. ऐसे में उनके चांसेस T20 कप्तान होने के बढ़ गए हैं.
shivendra 
