Donald Trump पर हमला नाकाम: हमलावर गिरफ्तार, PM मोदी बोले- ‘वे सुरक्षित जानकर राहत मिली’
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सुरक्षित; सीक्रेट सर्विस ने बचाया।
अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में शनिवार शाम आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents' Dinner के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल के बाहर अचानक फायरिंग की घटना सामने आई।
इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और मेहमान मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान राष्ट्रपति और सभी प्रमुख मेहमान सुरक्षित रहे।

अब जानें कैसे हुई घटना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। उस समय राष्ट्रपति ट्रम्प और अन्य अतिथि बॉलरूम के अंदर मौजूद थे। चश्मदीदों के अनुसार, करीब 7 राउंड फायरिंग हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई मेहमान अपनी सुरक्षा के लिए टेबल के नीचे छिप गए।
सुरक्षा एजेंसियों, खासकर सीक्रेट सर्विस, ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्थिति को काबू में कर लिया। हमले के कुछ ही समय बाद हमलावर को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार हमलावर कौन है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थोमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी है। वह पेशे से पार्ट-टाइम टीचर और वीडियो गेम डेवलपर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। फिलहाल वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और उसके खिलाफ संघीय आरोप दर्ज किए गए हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Novas imagens da evacuação do Trump em evento com jornalistas correspondentes da Casa Branca no hotel Hilton, em Washington. Uma pessoa teria feito disparos no local, mas foi contido, de acordo com a agência Associated Press. pic.twitter.com/0AHzdmH7Lu
— GugaNoblat (@GugaNoblat) April 26, 2026
गिरफ्तार हमलावर कौन है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थोमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी है। वह पेशे से पार्ट-टाइम टीचर और वीडियो गेम डेवलपर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। फिलहाल वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और उसके खिलाफ संघीय आरोप दर्ज किए गए हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ट्रम्प का बयान: संविधान पर हमला
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद राष्ट्रपति Donald Trump ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने इस हमले को “अमेरिका के संविधान पर हमला” बताया और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की। ट्रम्प ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित है।

वे सुरक्षित हैं, जानकर राहत मिली- पीएम मोदी
घटना के बाद दुनिया भर के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और अन्य नेताओं के सुरक्षित होने पर राहत जताई।
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने भी घटना पर चिंता जताई और सभी के सुरक्षित होने की कामना की।
Tags:
- 2026 incident news
- Donald Trump attack
- Firing On Donald Trump
- hotel ballroom shooting
- International News
- JD Vance
- Melania Trump
- suspect arrested Trump event
- Trump Safe
- Trump security breach
- US Breaking News
- US President Donald Trump
- US President security
- Washington DC firing
- Washington DC incident
- White House Correspondents Dinner shooting
- White House Shooting

