Bhopal इंदौर के बाद भोपाल में भी बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने

दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजयुमो के द्वारा पीसीसी कार्यालय घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद ,राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाये।

Bhopal इंदौर के बाद भोपाल में भी बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने

भोपाल: दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के  शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसकी गूंज अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान किया था.जिसके तहत राजधानी भोपाल में भी शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

नारेबाजी और तीखी झड़प

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के भीतर और बाहर सक्रिय हो गए। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों के साथ मोर्चा संभाला था।दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद तीखी झड़प हुई। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हुए।

दिल्ली की गूंज, भोपाल में टकराव

दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। भाजयुमो नेताओं का कहना है कि ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम देश की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने का मंच था, ऐसे में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन अराजक और अशोभनीय है।भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान किया गया प्रदर्शन देश की छवि को खराब किया है। 

भाजपा युवा मोर्चा ने भरी हुंकार

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं की हुंकार कांग्रेसी गद्दार के नारे लगवाए.वही भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की ओर से  लठ ओर पत्थर फेंकने के बाद यहां भी स्थिति तनावपूर्ण बन गई।भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद ,राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने रेडक्रास अस्पताल के पास रोक दिया गया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिगेट्स पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का पलटवार, पुलिस पर आरोप

घटना के बाद कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने पीसीसी कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते तो यह स्थिति नहीं बनती।संजय कामले ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण हालात बिगड़े।