Agar malwa साहब की चप्पल हुई चोरी,खंगाले गए CCTV फुटेज
आगर मालवा के नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी की बगुलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का मामला सामने आया है. यह चप्पल चोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
आगर मालवा: जिले से एक बेहद ही अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है। आगर मालवा जिले के बड़गांव क्षेत्र के नायब तहसीलदार के साथ ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आम लोग भी हैरान रह गए। मामला कुछ यूँ है कि नायब तहसीलदार विश्व प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन यहाँ उनके पैर के नीचे की चप्पल अचानक गायब हो गई।

नायब तहसीलदार की चप्पल गायब
मामला आम चोरी जैसा नहीं था, बल्कि चोरी की गई चप्पल स्वयं नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी की थी। इस घटना ने न केवल तहसीलदार साहब को नाराज किया, बल्कि मंदिर प्रबंधन को भी चौकन्ना कर दिया। नायब तहसीलदार ने तुरंत मंदिर प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की। फुटेज के अध्ययन के बाद चप्पल चुराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई।
सीसीटीवी फुटेज से हुई चोर की पहचान
रिपोर्ट के अनुसार जब चोर से पूछताछ की गई, तो उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। लेकिन नायब तहसीलदार साहब ने यह मामला सिर्फ यहीं रोकने का निर्णय नहीं लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि भविष्य में मंदिर परिसर में इस तरह की चोरी की घटनाएँ न हों।

इसलिए नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने मंदिर में चप्पल चोरी के अलावा अन्य सामान की चोरी को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर इस मामले में चोर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा की धारा 170 और 126 के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की।यह पत्र और मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे चर्चा का विषय बना रहे हैं।
sanjay patidar 
