Dhar | तुम काले हो...मेरे लायक नहीं, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दिया पति का क#ल

धार जिले से सामने आया राजा रघुवंशी जैसा सनसनीखेज हत्याकांड, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पति की हत्या के बाद पत्नी ने लूट और डकैती की झूठी कहानी सुनाकर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच में मिला एक ऐसा सबूत जिसने पूरे केस का रुख बदल दिया और रोती-बिलखती पत्नी का खौफनाक सच सबके सामने ला दिया। आखिर कैसे रची गई यह साजिश और कैसे खुला हत्या का राज, जानिए इस वीडियो में।

रात का सन्नाटा… पति की लाश बगल के कमरे में पड़ी थी… और पत्नी फूट-फूटकर रो रही थी। वो चीख रही थी… चिल्ला रही थी… और बता रही थी आधी रात को घटी वो वारदात, जिसमें उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

यही वो कहानी है जिसे सुन लोगों ने इस युवती को बेचारी समझकर उसके आंसुओं पर यकीन कर लिया था और यही सबसे बड़ी गलती थी... असल में तो ये युवती एक ऐसी साजिश रच चुकी थी, जिसकी सच्चाई सामने आते ही हर कोई दंग रह गया।

आज का नहीं, सदियों पुराना अनुभव कहता है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह वारदात के पीछे कुछ न कुछ ऐसे सबूत छोड़ ही जाता है जिसकी मदद से घटना के बिखरे ताने-बाने जोड़कर पुलिस आखिर अपराधी तक पहुंच ही जाती है। धार जिले का देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड भी कुछ ऐसा ही मामला है।