भोपाल पुलिस मुख्यालय से तबादला आदेश जारी, 8 निरीक्षकों के पदस्थापन में बदलाव
भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश से तबादला आदेश जारी करते हुए आठ पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश से 25 फरवरी 2026 को तबादला आदेश जारी करते हुए आठ पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन उपरांत जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विनोद विनायक करकरे को जिला सागर से जिला ग्वालियर भेजा गया है। कार्यवाहक निरीक्षक संदीप चौरसिया का स्थानांतरण जिला रायसेन से जिला बुरहानपुर किया गया है। वहीं राजकुमार चौरसिया को जिला झाबुआ से जिला भोपाल (नगर) पदस्थ किया गया है। नरेंद्र सिंह कुशवाह को जिला शिवपुरी से जिला भिंड और मनीष कुमार धाकड़ को जिला भिंड से जिला शिवपुरी स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह निरीक्षक कमलेश कुमार सोनी को जिला निवाड़ी से जिला राजगढ़, पंकज मुद्गल को जिला निवाड़ी से जिला अशोकनगर तथा हिमांशु सिंडिया को पीटीएस सागर से जिला निवाड़ी पदस्थ किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण नीति 2025 के तहत नियत समयावधि में कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि कोई अधिकारी निलंबन में हो तो इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाएगी। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Varsha Shrivastava 
