आकांक्षा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट ने किया डांस, ट्रेडिशनल लुक में बटोरी सुर्खियां

आकांक्षा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए, जहां आलिया का ट्रेडिशनल लुक और डांस चर्चा में रहा। आज 11 जुलाई को आकांक्षा फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी करेंगी, जबकि 12 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

आकांक्षा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट ने किया डांस, ट्रेडिशनल लुक में बटोरी सुर्खियां
google

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी बचपन की दोस्त आलिया भट्ट भी नजर आईं।

10 जुलाई को मुंबई में आकांक्षा की प्री-वेडिंग पार्टी हुई, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होने पहुंचे। इस बीच आलिया भट्ट पर्पल कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने प्री-ड्रेप्ड स्टेटमेंट सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। चोकर, बन और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट डांस करती भी नजर आईं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर जमकर ठुमके लगाए। उनके साथ आकांक्षा की बहन और बाकी दोस्त भी डांस करते दिखे।

प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट के अलावा जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। आज, 11 जुलाई को आकांक्षा की शादी है। वह फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं।

12 जुलाई को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होगी, जिसमें कई सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को करीब 4 सालों से डेट कर रहे हैं।