PM मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा: भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA फाइनल, 18 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
40 साल बाद न्यूजीलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री: ₹1.72 लाख करोड़ निवेश करेगा न्यूजीलैंड, दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सहित 18 फैसले और 10 समझौतों साइन किए गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों ने 18 बड़े फैसलों और 10 समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
List of outcomes (18 in total) : PM @narendramodi’s Official Visit to New Zealand ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 11, 2026
???????? ???????? pic.twitter.com/LerTxuDUb2
40 साल बाद न्यूजीलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री
यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 साल बाद न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल
बैठक के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दिया गया। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। इस समझौते से व्यापार, निवेश, कृषि, शिक्षा और तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध अब रणनीतिक साझेदारी के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में करीब 20 अरब डॉलर यानी लगभग ₹1.72 लाख करोड़ का निवेश करेगा। यह निवेश भारत के विकास लक्ष्यों और ‘विकसित भारत 2047’ के अभियान को गति देने में मदद करेगा।
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑकलैंड में आयोजित गाला लंच में कहा कि उनके पूर्ववर्ती नेताओं ने कई अच्छे कार्यों की शुरुआत की थी, जिन्हें आगे बढ़ाने का अवसर उन्हें मिल रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को लोगों के आपसी जुड़ाव और सहयोग का परिणाम बताया।

पीएम मोदी आज ऑकलैंड में करीब 40 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई मिलेगी।
Varsha Shrivastava 
