पुराने भोपाल में दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह

पुराने भोपाल के भवानी चौक, सोमवार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में अचानक मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुराने भोपाल में दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह

30 मार्च की रात पुराने भोपाल के भवानी चौक स्थित एक दुकान में आग लग गई। आग एक मशीन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस हादसे में करीब ₹30,000 से ₹40,000 तक के नुकसान होने की खबर है। हालाँकि, आग में कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।