देशभर में शिक्षा पर बहस के बीच बिहार ने किया नया काम, लॉन्च हुआ ‘विद्या साथी’

बिहार सरकार ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की है। राज्य में ‘विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है,

देशभर में शिक्षा पर बहस के बीच बिहार ने किया नया काम, लॉन्च हुआ ‘विद्या साथी’
 देशभर में शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की सुविधाओं को लेकर बहस और आंदोलन के बीच बिहार सरकार ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की है। राज्य में ‘विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए छात्रों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई और शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

 
यह पहल खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और अतिरिक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए कोचिंग संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। डिजिटल माध्यम से छात्रों तक पढ़ाई की सामग्री और विशेषज्ञों का सहयोग पहुंचाने की दिशा में इसे सरकार का बड़ा प्रयोग माना जा रहा है।
 
बताया जा रहा है कि विद्या साथी के माध्यम से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्र अपने विषयों से संबंधित सहायता और शैक्षणिक मार्गदर्शन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्राप्त कर सकेंगे।
 
देश के कई हिस्सों में  शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन और बहस चल रही है। ऐसे माहौल में बिहार सरकार की यह पहल शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के प्रयास के रूप में सामने आई है।
 
सरकार का उद्देश्य डिजिटल संसाधनों के जरिए छात्रों तक बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं पहुंचाना और पढ़ाई को अधिक सुलभ बनाना है। अब यह देखना होगा कि ‘विद्या साथी’ जमीन पर छात्रों के लिए कितना उपयोगी साबित होता है और क्या यह पहल दूसरे राज्यों के लिए भी एक नया मॉडल बन सकती है।
मुख्य विशेषताएँ
  • मुफ्त 24x7 सहायता: छात्रों को दिन या रात किसी भी समय पढ़ाई में सहायता मिलेगी। 
  •  विषय: कक्षा 9वीं-10वीं के सभी विषय और 11वीं-12वीं के विज्ञान संकाय के लिए सुविधा। 
  • परीक्षा तैयारी: बिहार बोर्ड के साथ-साथ JEE और NEET की तैयारी के लिए डिजिटल सामग्री। 
  • AI टूल्स: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कठिन विषयों को आसानी से समझना।