CM डॉ. मोहन यादव ने मेधावी स्टूडेंट्स को बांटी स्कूटी : तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 36.17 करोड़ रुपये से ज्यादा बोनस ट्रांसफर

Tendu Leaf Collectors Bonus Transfer : मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी की छात्रा श्वेता साबले, विद्यार्थी दीपांशु पराड़कर और सांदीपनी स्कूल की छात्रा दिव्या करबे को स्कूटी प्रदान की गई।

CM डॉ. मोहन यादव ने मेधावी स्टूडेंट्स को बांटी स्कूटी : तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 36.17 करोड़ रुपये से ज्यादा बोनस ट्रांसफर

Tendu Leaf Collectors Bonus Transfer : मध्य प्रदेश। मंडला जिले से शनिवार 8 वनमंडलों के 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के खातों में 36.17 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी की छात्रा श्वेता साबले, विद्यार्थी दीपांशु पराड़कर और सांदीपनी स्कूल की छात्रा दिव्या करबे को स्कूटी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में संग्राहकों और विद्यार्थियों दोनों को लाभ पहुंचाने वाले कदम उठाए गए।