सतना और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। सिंगरौली में मुख्यमंत्री उज्ज्वला और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के हितग्राहियों को राशि वितरण के साथ स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का शुभारंभ भी करेंगे।

सतना और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात
google

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23 मई को सतना और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रीवा से सतना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में वह सतना से सिंगरौली के लिए रवाना होंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सिंगरौली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले एनसीएल ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 02:40 बजे भाजपा कार्यालय सिंगरौली में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 03:15 बजे मुख्यमंत्री उमंग भवन, एनटीपीसी सिंगरौली पहुंचेंगे। यहां वे जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शाम 05:30 बजे सूर्य गेस्ट हाउस सिंगरौली पहुंचेंगे, जहां वे सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।