Dhurandhar में कौन है बिहार के एक्टर अजिंक्य मिश्रा?
बिहार के चाइल्ड आर्टिस्ट अजिंक्य मिश्रा अपनी दमदार मौजूदगी से फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।
धुरंधर (Dhurandhar) का क्रेज फैंस के बीच बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के हर किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने रहमान डकैत (Rehman Dakait) का किरदार निभाकर फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। वहीं फिल्म के FA9la गाने का तो एक अलग ही फैन बेस बन चुका है।

लेकिन इन सब के बीच फिल्म में रहमान डकैत के छोटे बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर अजिंक्य मिश्रा भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बता दें कि अजिंक्य मिश्रा (Ajinkya Mishra) 14 साल के हैं और एक चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। काफी कम लोग यह जानते हैं कि वह बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने धुरंधर के अलावा कई फिल्मों और टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।

हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘सिंगल पापा’ में भी वह नजर आए थे। धुरंधर में अजिंक्य मिश्रा का कोई खास डायलॉग नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी एक्टिंग स्किल लोगों को काफी पसंद आ रही है। उनका पहला काम ‘दिल तो हैप्पी है जी’ था, जो कि एक ड्रामा टेलीविजन सीरियल था।

15 दिनों में 500 करोड़ पार! रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़े रिकार्ड्स

5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर की इस फिल्म ने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को (खबर लिखने तक) लगभग 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई...पूरी खबर पढ़े

