IPL 2026: अब तो 200+ टारगेट भी कम लगने लगे हैं, कितना तेज खेलें वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में 25 अप्रैल को रिकॉर्डतोड़ रन बने. RR के 228 और दिल्ली के 265 रन भी जीत नहीं दिला सके. वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल की शतकीय पारियां बेअसर रहीं.
IPL 2026 में 25 अप्रैल को बैटिंग का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसमें दोनों मुकाबलों में 200 से ज्यादा के टारगेट आसानी से चेज कर लिए गए। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने बड़े स्कोर खड़े किए, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके.

RR vs SRH: 228 रन भी नहीं बचा पाए राजस्थान
पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रनों की रॉकेट पारी खेली. 5 चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव ने 278 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. आखिर में डोनोवन फरेरा ने 16 बॉल्स में 33 रन बोर्ड पर लगाए.
पहली इनिंग के बाद लगा था कि ये स्कोर टक्कर देने वाला है. लेकिन SRH की बैटिंग लाइन-अप के सामने वैभव की पारी भी छोटी पड़ गई. SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा शुरुआत में संभल कर खेल रहे थे. लेकिन, कुछ गेंद खेलने के बाद उन्होंने गियर बदल लिया. अभिषेक ने 29 गेंद में 57 रन बनाए. 196 के स्ट्राइक से बैंटिंग की. ईशान किशन ने तो उनसे भी तगड़ी पारी खेल डाली. 31 गेंद में 74 रन बना दिए. किशन ने 238 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. 11 चौके और 3 छक्के मारे.

इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 29 और नितीश रेड्डी ने 18 गेंद में 36 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिला दी. सलील अरोड़ा ने अंत में 3 गेंद में 8 रन बनाकर टीम को मैच जीता दिया.
पंजाब की रिकॉर्ड जीत
वैभव सूर्यवंशी की 278 की स्ट्राइक रेट वाली पारी पर अभिषेक और ईशान की तेज पारियां भारी पड़ी. इससे पहले केएल राहुल की 152 रनों की पारी भी दिल्ली के काम न आई. 265 के चेज में पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में ही मैच अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया. दोनों ने 6 ओवर 5 गेंद में 126 रन बोर्ड पर लगा दिए.

प्रियांश ने 17 गेंद में 43 और प्रभसिमरन ने 26 गेंद में 76 रनों की शानदार पारियां खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल्स में नॉट आउट 71 रन बनाकर मैच पंजाब के नाम कर दिया.
shivendra 
