टी-20 वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिरे, स्कोर 119 रन: पंड्या ने रदरफार्ड को कैच कराया, बुमराह ने चेज-हेटमायर को पवेलियन भेजा
टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 का मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है.
टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहै है. भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है. वेस्टइंडीज ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। शेरफन रदरफोर्ड क्रीज पर हैं.
12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रोस्टन चेज (40 रन) और शिमरोन हेटमायर (27 रन) को पवेलियन भेजा. बुमराह ने हेटमायर को छठी बार आउट किया. इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप (32 रन) को बोल्ड कर दिया. यहां 68 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई.
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा ही है. आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि, हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा.
shivendra 
