UNGA के नए अध्यक्ष बने खलीलुर रहमान, भारत-पाकिस्तान ने दी बधाई
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने साइप्रस के उम्मीदवार को कड़े मुकाबले में हराया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने उनकी जीत पर बधाई दी है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का नया अध्यक्ष चुना गया है। न्यूयॉर्क में हुए एक बेहद करीबी और कड़े मुकाबले में उन्होंने साइप्रस के उम्मीदवार एंड्रियस काकौरिस को हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत पर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने डॉ. रहमान को बधाई दी है। वह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले बांग्लादेश के दूसरे राजनयिक हैं।
कड़े मुकाबले में मिली जीत: जानें वोटों का गणित..
UNGA अध्यक्ष पद के लिए इस बार एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-Pacific Region) की बारी थी। 2 जून 2026 को हुए गुप्त मतदान (Secret Ballot) में कुल 190 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया, जबकि तीन देश वोटिंग से दूर रहे।
- जीत के लिए जरूरी वोट: 96
- डॉ. खलीलुर रहमान (बांग्लादेश): 99 वोट
- एंड्रियस काकौरिस (साइप्रस): 91 वोट
#BREAKING
— UN News (@UN_News_Centre) June 2, 2026
Khalilur Rahman of Bangladesh ELECTED as President of the General Assembly at its 81th session (Sep 2026-Sep 2027) @UN_PGA
Total ballots: 190
Abstentions: 0
Votes obtained
Khalilur Rahman: 99
Andreas S. Kakouris: 91 pic.twitter.com/JXdQYJ6Vc8
डॉ. रहमान आगामी 8 सितंबर 2026 से अपना एक साल का कार्यभार संभालेंगे। वह जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक (Annalena Baerbock) की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। इससे पहले 1986 में बांग्लादेश के हुमायूं राशिद चौधरी UNGA के अध्यक्ष बने थे।
जीत के बाद डॉ. रहमान का बड़ा बयान: 'सिस्टम पर कम हो रहा भरोसा'..
इस ऐतिहासिक जीत के बाद डॉ. खलीलुर रहमान ने सदस्य देशों को संबोधित करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली पर दुनिया का विश्वास डगमगा रहा है। उन्होंने कहा: संयुक्त राष्ट्र अपने नौवें दशक की शुरुआत ऐसे समय में कर रहा है, जब हमारे संगठन पर विश्वास की परीक्षा कई मोर्चों पर हो रही है। ये चुनौतियां जनता के भरोसे को कमजोर करने का काम करती हैं।
डॉ. रहमान की 6 मुख्य प्राथमिकताएं..
1.वैश्विक शांति और सुरक्षा।
2.सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में तेजी लाना।
3.जलवायु कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण।
4.मानवाधिकारों की रक्षा।
5.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत नई तकनीकों का गवर्नेंस।
6.संयुक्त राष्ट्र (UN) रिफॉर्म्स यानी संगठन में सुधार।
भारत और पाकिस्तान ने दी बधाई..
इस चुनाव के बाद दक्षिण एशिया के दो प्रमुख देशों, भारत और पाकिस्तान ने डॉ. रहमान को शुभकामनाएं भेजी हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'X' पर लिखा- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान को बधाई। हमारी साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का हमें बेसब्री से इंतजार है।
Congratulations to FM Dr. Khalilur Rahman of Bangladesh on his election as President of the 81st Session of the United Nations General Assembly. @UN_PGA
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 2, 2026
Look forward to working closely with him to advance our shared priorities and strengthen multilateral cooperation.
वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने उन्हें 'प्रिय भाई' बताते हुए लिखा- डॉ. खलीलुर रहमान को हार्दिक बधाई। उनके साथ निकटता से काम करने के अनुभव के आधार पर मुझे पूरा विश्वास है कि उनका लंबा कूटनीतिक अनुभव महासभा का विशिष्टता के साथ मार्गदर्शन करेगा।
Heartiest felicitations to my dear brother, H.E. Dr. Khalilur Rahman, Foreign Minister of Bangladesh on his election as President of the 81st Session of the UN General Assembly.
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) June 2, 2026
Having had closely engaged with him, I am confident that his vast diplomatic experience and steadfast…
कौन हैं डॉ. खलीलुर रहमान..
डॉ. खलीलुर रहमान बांग्लादेश के एक दिग्गज राजनयिक और अर्थशास्त्री हैं। उनके करियर का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है:
- मौजूदा पद:
उन्होंने इसी साल 17 फरवरी 2026 को बांग्लादेश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली थी। - पिछला अनुभव:
इससे पहले वे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) और रोहिंग्या शरणार्थी मुद्दे पर मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि रह चुके हैं। - UN में लंबा करियर:
डॉ. रहमान ने लगभग 25 सालों तक संयुक्त राष्ट्र (UN) के कई वरिष्ठ पदों पर न्यूयॉर्क और जिनेवा में काम किया है।

