मैहर में दरिंदगी: 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मैहर में 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से लौटते समय अपहरण, 7 घंटे बाद कमरे से बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार।

मैहर में दरिंदगी: 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

मैहर (मध्य प्रदेश)। जिले के अमदरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। झुकेही चौकी क्षेत्र के झुकेही गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 स्कूल से लौटते वक्त हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। लगभग सात घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची एक कमरे में बंद हालत में मिली, जहां बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।

 बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बचाव के बाद बच्ची के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने बताया कि दो युवकों ने उसे जबरन बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में भी इस घटना की पुष्टि हुई है। घटना के बाद बच्ची सदमे की स्थिति में पाई गई।

 दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: