मैहर में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी के घर हंगामा कर अपनी ही बाइक में लगाई आग

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी ही बाइक में आग लगा दी।

मैहर में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी के घर हंगामा कर अपनी ही बाइक में लगाई आग

मैहर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी ही बाइक में आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, कटरा बाजार निवासी रजनी  (50 वर्ष) का अपने पति रामशरण पटेल से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रजनी अपने पति से अलग रह रही थी। इसके बावजूद उसका पति उसे लगातार परेशान करता रहा।

बताया जा रहा है कि कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी रामशरण पटेल शुक्रवार देर शाम शराब के नशे में रजनी के घर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जमकर हंगामा किया। इसके बाद उसने घर के बाहर खड़ी अपनी ही बाइक में आग लगा दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि पति के साथ नही रहता चाहती है।  इसके बाद भी उसका पूर्व पति उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है।जिसकी शिकायत कई बार एनकेजे थाने कटनी में की जा चुकी है।फिलहाल स्थानीय थाने में अब तक इसकी कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है।