MI की चौथी हार पर भड़के हार्दिक पंड्या, बोले- ‘पूरी टीम जिम्मेदार’

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार मिली. पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से हराया, जिसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम की खराब प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जताई.

MI की चौथी हार पर भड़के हार्दिक पंड्या, बोले- ‘पूरी टीम जिम्मेदार’

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मेजबान टीम को 7 विकेट से हरा दिया. मुंबई की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतक जड़ा और टीम को 195 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन गेंदबाजों की नाकामी और खराब फील्डिंग के कारण यह स्कोर भी बेकार साबित हुआ. पंजाब किंग्स ने लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया.

हार्दिक पंड्या का बयान: ‘किसी एक की नहीं, पूरी टीम की गलती’

लगातार हार से निराश कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद साफ कहा कि हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. हम पूरी तरह से आउटप्ले हुए. हमें वापस जाकर देखना होगा कि गलती कहां हो रही है. किसी एक खिलाड़ी की, पूरे ग्रुप की या हमारी प्लानिंग में कमी है. उन्होंने माना कि टीम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों विभागों में पिछड़ गई.

पॉइंट्स टेबल में MI की हालत खराब

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स पॉइट टेबल में पहले नंबर में पहुंच गई है. टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं. वहीं मुंबई इंडियंस की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. 5 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ टीम नीचे से दूसरे स्थान पर है.

क्या अब होंगे बड़े बदलाव?

टीम के आगे की रणनीति को लेकर हार्दिक पंड्या ने संकेत दिए कि बदलाव संभव हैं, लेकिन कोई फैसला अभी तय नहीं है.  हमें सोचना होगा कि क्या कड़े फैसले लेने चाहिए या इसी टीम के साथ आगे बढ़ना चाहिए. कुछ मुश्किल सवाल हैं, जिनके जवाब हमें ढूंढने होंगे.