MP CM डॉ. मोहन यादव ने हलाली डैम में 5 दुर्लभ गिद्धों को किया मुक्त
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लुप्तप्राय प्रजातियों के पांच गिद्धों को हलाली डैम जल क्षेत्र में मुक्त किया
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले स्थित हलाली डैम क्षेत्र में लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजाति के पांच गिद्धों को मुक्त किया। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं क्योंकि वे मृत पशुओं को खाकर संक्रमण फैलने से रोकते हैं। गिद्धों की संख्या में लगातार गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने संरक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैव विविधता की रक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन्यजीव संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसे संरक्षण प्रयास जारी रहेंगे।
Varsha Shrivastava 
