मध्यप्रदेश में 9-10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, छोटे किसानों को प्राथमिकता

मध्यप्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीदी 9-10 अप्रैल से शुरू होगी, छोटे किसानों की फसल पहले खरीदी जाएगी। 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग शुरू होगी और 15 अप्रैल से पूरे प्रदेश में उपार्जन प्रक्रिया लागू हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में 9-10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, छोटे किसानों को प्राथमिकता
google

मध्यप्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीदी 9-10 अप्रैल से शुरू होने वाली है। 5 अप्रैल को सीएम डॉ. मोहन यादव ने अफसरों के साथ गेहूं खरीदी को लेकर बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया। सरकार ने छोटे किसानों की फसल पहले खरीदने का फैसला लिया है, जिसके बाद मध्यम और बड़े किसानों से फसल खरीदी जाएगी।

इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के लिए 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि 9-10 अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में खरीदी शुरू होगी। इसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश के सभी संभागों में उपार्जन शुरू होगा।

इस बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पशुपालन मंत्री लखन पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

वर्तमान में मध्यप्रदेश में बारदानों की 3.12 लाख गठानों की जरूरत है। सरकार का कहना है कि राज्य के पास पर्याप्त बारदानों का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से 10 अप्रैल से पहले सभी तौल केंद्रों का गहन निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।