मुंबई में दूध ₹100 के पार! 9 प्रति लीटर बढ़ेंगे थोक दाम, दही-पनीर भी महंगे होने के आसार

बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) थोक दूध की कीमत में ₹9 प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू होंगी। इसके बाद मुंबई और आसपास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों में थोक दूध का भाव ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा। दूध महंगा होने से दही और पनीर के दाम भी बढ़ने की संभावना है।

मुंबई में दूध ₹100 के पार! 9 प्रति लीटर बढ़ेंगे थोक दाम, दही-पनीर भी महंगे होने के आसार

त्योहारी सीजन से पहले Mumbai के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। Bombay Milk Producers Association (BMPA) ने थोक दूध की कीमत में ₹9 प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। इसके बाद Mumbai और आसपास के Metropolitan इलाकों में थोक दूध का भाव ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा। यह कीमत 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।

दूध महंगा करने की क्या वजह है?

दूध के दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ती लागत को मुख्य वजह बताया गया है। डेयरी किसानों और तबेला संचालकों के मुताबिक, पिछले एक साल में पशुओं के लिए हरा चारा, चुनी और खली जैसी चीजों की कीमत बढ़ी है। इसके अलावा पशुओं की देखभाल, दूध की ढुलाई और तबेले के संचालन पर होने वाला खर्च भी लगातार बढ़ा है। इससे दूध उत्पादकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।

खुदरा बाजार में भी बढ़ सकते हैं दाम

थोक दूध की कीमत बढ़ने का असर आम ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। 1 सितंबर से स्थानीय दूध विक्रेता, डेयरी और घर तक दूध पहुंचाने वाले सप्लायर अपनी कीमतें बढ़ा सकते हैं। हालांकि, खुदरा कीमत कितनी बढ़ेगी, यह अलग-अलग विक्रेताओं पर निर्भर करेगा। कुछ जगहों पर ग्राहकों को थोक बढ़ोतरी से ज्यादा कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।

दही-पनीर से लेकर मिठाइयां महंगी!

दूध के दाम बढ़ने का असर सिर्फ दूध तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। दही, पनीर और दूसरे डेयरी उत्पादों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। त्योहारी सीजन में दूध की मांग बढ़ने के कारण मिठाई की दुकानों, बेकरी और रेस्टोरेंट पर भी लागत बढ़ सकती है। इसका असर आने वाले दिनों में मिठाइयों और दूध से बने दूसरे उत्पादों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।