RAJASTHAN: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद PM मोदी का दौरा स्थगित, कल करने वाले थे उद्घाटन

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में भीषण आग लग गई। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

RAJASTHAN: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद PM मोदी का दौरा स्थगित, कल करने वाले थे उद्घाटन
google

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले ही लगी भीषण आग। ये आग 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी। आग की लपटें देख तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया गया। कुछ ही देर के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम भी आ पहुँची और खबर है की 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. 

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बता दें कि 21 अप्रैल को इस रिफाइनरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे। जिस सभा को PM मोदी संबोधित करने वाले थे, उसी के 800 मीटर दूर पर ये रिफाइनरी है, जहां आग लगी। 

इस यूनिट में कच्चा तेल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड का भी तेल पाइप लाइन से इसी यूनिट में आता है। रिफाइनरी यूनिट में आग लगने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा स्थगित कर दिया गया है।