Panna News: रिटायर्ड DSP के साथ पुलिस के व्यवहार पर उठे सवाल, चेकिंग के दौरान हुआ विवाद

पन्ना में रिटायर्ड DSP और उनकी पत्नी के साथ पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार का मामला, वाहन चेकिंग के दौरान विवाद ने खड़े किए सवाल।

राजश्री चौहान और उनके पति के साथ कथित अभद्रता, MP Police की कार्रवाई पर मचा विवाद

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग दंपति ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और जबरन कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल को पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष राजश्री चौहान अपने रिटायर्ड डीएसपी पति के साथ ग्वालियर जा रही थीं. इसी दौरान मड़ला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और दंपति के बीच विवाद हो गया.